जिला पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर दुष्कर्म करने व सगाई तुड़वाने के आरोपी रोशन पुत्र जयनारायण महावर निवासी निझरना थाना लालसोट जिला दौसा का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

पीड़िता व राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि आरोपी गत 23 सितम्बर से ही न्यायिक हिरासत में चल रहा था। जिसने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया