Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शिवाड़ को जोड़ने वाली सड़कों का हाल बेहाल, न जनप्रतिनिधि न प्रशासन कोई नहीं दे रहा ध्यान

तीर्थ स्थल घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर से जोड़ने वाली सड़कें दिल के जख्मों को आने-जाने सरकार के मंत्रियों, सांसदों विधायकों को प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाकर आंसू बहाकर मरहमपट्टी करने की मांग कर रही है। बरौनी से शिवाड़ तक मात्र 21 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचने में वाहन चालकों को डेढ़ घंटा लग जाता है। प्रदेश सरकार सड़कें मरम्मत करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जबकि क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता के चलते इस ओर ध्यान नहीं है।

 

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, क्षेत्रीय विधायक अशोक बैरवा सार्वजनिक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवा दिया है। परंतु ऐसी स्थिति में नेताओं व विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है जिसके चलते भोले बाबा के आने वाले श्रद्धालुओं व क्षेत्र की जनता को चार पहिया वाहन व दुपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दो पहिया वाहन चालक कई स्थानों पर गिर कर चोटिल हो चुके है।

 

The condition of the roads connecting Shivad is bad

 

घुश्मेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा भी लेटर पैड पर लिख कर समय-समय पर कई बार मंदिर से जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके है। जानकारी के अनुसार टोंक, मंडावर, वाया, इसरदा, शिवाड़, बरौनी, पराना, वाया, शिवाड़, सवाई माधोपुर, आछेर, जामडोली, वाया शिवाड़ मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील होकर कई स्थानों पर 1 फीट तक गहरे गड्डे में बदल गई है इसके चलते बारिश के समय में पानी भरने पर खड्डे दिखाई नहीं देते है और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे है।

 

सार्वजनिक विभाग की अनदेखी व लापरवाही के चलते डामर कीचड़ के अधिकतर क्षेत्र में ग्रेवल में बदलने से डामरीकरण का नामोनिशान मिट गया है। इस क्षेत्र का निर्माण कार्य 10 वर्ष पूर्व खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल द्वारा करवाया गया था जिसके बाद आज तक इस सड़क का नवीनीकरण नहीं हुआ है। यह सड़क मार्ग जयपुर सवाई माधोपुर मध्य प्रदेश के साथ तीर्थ स्थल रणथम्भौर गणेशजी धाम, चैथ माता मंदिर, गोपेश्वर धाम को सीधा जोड़ने वाला मार्ग है। जिससे सांसद, विधायक, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी नेता लोग आए दिन गुजरते है, परंतु ऐसे लोगों को सड़क मार्ग की दुर्दशा दिखाई नहीं देती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !