बहरावंड़ा खुर्द चौकी पुलिस ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक हेमराज को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुनील कुमार विश्नोई, राकेश कुमार राजौरा एएसपी सवाई माधोपर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी अनिल डोरिया वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निर्देशन में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु टीम का गठन कर आज मंगलवार की रात्रि को दोलतपुरा नेशनल हाईवे टोंक चिरगांव पर नाकाबंदी कर जुगलकिशोर सहायक उपनिरीक्षक मय जाप्ता द्वारा एक ट्रैक्टर बिना नंबरी ट्रॉली जिसमे अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया एंव ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हेमराज पुत्र जगदीश निवासी नायपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिस पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया