Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कृषि विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित

जयपुर:- राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि विद्यार्थी कृषि शिक्षा का उपयोग किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था के जरिए देश के सुदृढ़ीकरण में करें। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लिए युवाओं को महती भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कृषि में नवाचार अपनाते हुए कार्य किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने एआई के उपयोग से कृषि की वैश्विक चुनौतियों को स्वीकार करते कृषि वैज्ञानिकों से जलवायु अनुरूप कृषि के विकास के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने संविधान को सर्वोच्च बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। मिश्र जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह और वहां संविधान पार्क के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि आज देश तेजी से विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कृषि क्षेत्र की इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए कृषि शिक्षा के जरिए देश के भावी विकास की योजनाओं के विद्यार्थी सहभागी बनें।
The fifth convocation of Agricultural University was held in jodhpur
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क इसीलिए बनाए गए हैं कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली नई पीढ़ी संविधान संकृति से जुड़ सके। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों के संदर्भ में युवाओं को भारतीय उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ने पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में  ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने पर भी जोर दिया जिनसे युवा रोजगार ढूंढने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें।
 राज्यपाल मिश्र ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा के अंतर्गत भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने, उन्नत बीज के देशी संस्करणों के विकास, जलवायु के आधार पर स्थान विशेष में खेती के साथ किसानों के पारम्परिक ज्ञान को सहेजते हुए कार्य करे। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्रों को इस तरह से विकसित किया जाए कि वहां से हर आम और खास को युगानुकल कृषि विकास से जुड़ी अद्यतन सूचनाएं मिल सके। मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस का है। एआई प्रौद्योगिकिया रोपण, निराई, सिंचाई कीट नियत्रण और कटाई जैसे कुछ कृषि कार्यों को स्वचालित करके मैन्युअल श्रम की आवश्यकता को कम करने और खेतो पर दक्षता बढ़ाने में मद्दगार है।
एआई किसानों को किसी विशेष मौसम परिदृश्य के लिए उचित और व्यावहारिक बीज चुनने में मदद करता है। साथ ही, यह मौसम पूर्वानुमान पर डेटा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि एआई-सचालित समाधान किसानों को कम संसाधनों के साथ अधिक उत्पादन करने, फसल की गुणवत्ता बढ़ाने और उत्पाद को बाजार तक पहुंचने में तेजी लाने में मदद कर सकते हैं।
कृषि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने  स्नातक की 165, स्नातकोत्तर की 18, पीएचडी की 3 डिग्री और टॉपर को 8 स्वर्ण पदक प्रदान किए। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उन्नत बीज, खाद और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित स्मारिका का लोकार्पण किया। आरंभ में सभी को उन्होंने संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg
ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !