सवाई माधोपुर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना +2 के कार्यक्रम अधिकारी ममता मीना के निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। एक दिवसीय शिविर की थीम-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में सहभागिता के आधार पर किया गया।
इसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया गया तथा मेरा युवा भारत पोर्टल पर स्वयंसेवकों का पंजीयन करवाया गया एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लिया। सभी स्वंय सेवकों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस कार्य में कंप्यूटर अनुदेशक टिकेंद्र सिंह राजावत द्वारा स्वयंसेवकों का सहयोग किया गया।
प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीणा, दुर्गा बाई मीणा, व्याख्याता चिरंजीलाल माली द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका दीपिका, अध्यापिका अनीता चंदेल, अध्यापक हरिप्रसाद चक्रधारी, अमित नामा, गिरधारी द्विवेदी, पंचायत सहायक एकता शर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
