Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम का प्रथम रेंडमाईजेशन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को ईसीआई की ईवीएम वेबसाइट पर जिले की चारों विधानसभा के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाईजेशन राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए गंगापुर सिटी की 244 मतदान केन्द्रों के लिए 292 बैलेट यूनिट, 292 कन्ट्रोल यूनिट, 317 वीवीपैट रेंडमाईजेशन के पश्चात आवंटित की गई है। बामनवास के 239 मतदान केन्द्रों के लिए 286 बैलेट यूनिट, 286 कन्ट्रोल यूनिट एवं 310 वीवीपैट, सवाई माधोपुर के 242 मतदान केन्द्रों के लिए 290 बैलेट यूनिट, 290 कन्ट्रोल यूनिट एवं 314 वीवीपेट तथा विधानसभा खण्डार के 248 मतदान केन्द्रों के लिए 290297 बैलेट यूनिट, 297 कन्ट्रोल यूनिट एवं 322 वीवीपेट का रेंडमाईजेशन कर राजनैतिक दलों की उपस्थिति में आवंटन किया गया।

 

The first randomization of EVMs took place in the presence of representatives of political parties

 

उन्होंने बताया कि इस तरह जिले की चारों विधानसभा के कुल 973 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का रेंडमाईजेशन करते हुए 1165 बैलेट यूनिट, 1165 कन्ट्रोल यूनिट एवं 1263 वीवीपेट आवंटित किए गए। 20 प्रतिशत कन्ट्रोल, 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट एवं 30 प्रतिशत वीवीपेट आरक्षित रखे गए है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर केशव मीना, तहसीलदार निर्वाचन चन्द्रशेखर, तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द तसेरा, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा कमल पचौरी, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजकुमार शर्मा ने रेंडमाईजशन कम्प्यूटर के माध्यम से ईसीआई की वेबसाईट पर रेंडमाईजेशन कार्य सम्पन्न कराया। इस दौरान आईएनसी के ब्लाॅक कांग्रेस संगठन मंत्री संजय गौतम, भारतीय जनता पार्टी के हरकेश मीना, भारतीय कम्प्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल गुणसरिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जाट सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !