तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक तौर पर ग्राम शिशौलाव, बहनोली, बागडोली, मित्रपुरा, हनुत्या और जस्टाना आदि स्थानों पर पुलिस नाके लगाए जाने के बावजूद भी अवैध बजरी खनन नहीं रूक पा रहा है। बजरी माफियाओं ने निर्माणाधीन आठ लाईन हाइवे को अपना नया रास्ता बना रखा है। ग्राम हथडोली, सहरावता और सवासानदी से लगती हुए बनास नदी चरागाह भूमि में से अवैध बजरी खनन करके जटावती गांव के बीच में से रोजना लगभग दो सौ ट्रॉली और करीब दस डंपर अवैध बजरी के निकल रहे है।

आम जनता जटावती द्वारा कही बार लिखित में ग्राम जटावती में पुलिस नाका लगाये जाने की मांग भी कर चुकी है। लेकिन अभी नाका नहीं लगाया गया है। जिससे बजरी खनन माफियाओं को एक सुगम रास्ता मिला हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया