सवाई माधोपुर जिले के दोंदरी गांव का रहने वाला दूल्हा इमरान होटल में काम करते हैं तथा उनके पिता जरदार खान राजस्थान पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर हैं। आज मंगलवार 23 जनवरी को इमरान का विवाह गंगापुर सिटी की मुस्कान बानो से हुआ है। सुचना के अनुसार राकेश ने बताया कि बारात को ले जाने के लिए वर पक्ष हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा।

इस विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में है और गांव में जश्न का माहौल है क्योंकि पहली बार गांव में हेलीकॉप्टर उतरेगा। यह हेलीकॉप्टर मनीष कुमार के जरिये उनकी कम्पनी छपाका सॉलूशन्स से मंगवाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया