Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ हो मेहमानों का स्वागत : मुख्यमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के राजस्थान के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के राजस्थान के प्रस्तावित दौरे पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान आतिथ्य परम्पराएं नजर आनी चाहिए। इससे अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति की दिव्य झलक देखने को मिलेगी तथा इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे।
शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विशेष अवसर पर की जा रही तैयारियों में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का समावेश होना चाहिए। इस दौरान की जाने वाली साज-सज्जा एवं लाइटिंग में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा क्षेत्रीय कलाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। वीरता एवं बलिदान के प्रतीक केसरी रंग का भी समायोजन इन तैयारियों में होना चाहिए।
Guests should be welcomed with the great hospitality traditions of Rajasthan - Chief Minister
उन्होंने अधिकारियों को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हेतु उपयुक्त वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे इस अवसर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी एवं मैक्रॉन के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अतिथियों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।इससे पूर्व शर्मा ने प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के रूट का अवलोकन किया।
साथ ही, जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर, हवामहल, आमेर किले में तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग श्रेया गुहा, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री ए. राठौड़, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण मंजू राजपाल, जिला कलेक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग नवीन जैन तथा शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग समित शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (डीआईपीआर राजस्थान)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !