Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

हाथोंहाथ निपटे काम तो चेहरों पर झलकी मुस्कान

शिविरों में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज बुधवार को सवाई माधोपुर की हलोन्दा, चौथ का बरवाड़ा की चौथ का बरवाड़ा, बौंली की जस्टाना, वजीरपुर की मोहचा, बामनवास की सुन्दरी और खंडार की तलावड़ा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। संभागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल ने वजीरपुर की मोहचा ग्राम पंचायत पर तथा बामनवास विधायक इन्द्रा मीना ने पंचायत समिति बौंली के जस्टाना में आयोजित शिविर में पहुंचकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शिविरों में आमजन को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

संभागीय आयुक्त ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आवास के पट्टे, जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए, उन्होंने मौके पर ही जमाबंदी में अशुद्धि को शुद्ध करवाया, खाता विभाजन करवाये तथा ग्रामीणों की समस्यायें सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये। संभागीय आयुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि गांव के लोगों को अपनी सार्वजनिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान, विभिन्न व्यक्तिगत और सार्वजनिक विकास की योजनाओं के सम्बंध में ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े, उनके सभी लम्बित कार्यों का मौके पर ही समाधान हो, इसके लिये राज्य सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान संचालित किया है।

 

 

 

बामनवास विधायक इन्द्रा मीना ने जस्टाना में  शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को इस अभियान के उद्देश्य और अब तक प्राप्त प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 विभागों के अधिकारी इन शिविरों में आमजन के सभी लम्बित कार्य मौके पर निस्तारित कर रहे हैं, साथ ही विभिन्न योजनाओं में पात्र लोगों के आवेदन निःशुल्क ऑनलाइन किये जाकर यथासम्भव मौके पर ही स्वीकृति पत्र सौंपे जा रहे हैं। यह अभियान ऐतिहासिक है, इसका अधिक से अधिक लाभ उठायें।

 

 

 

 

विधायक ने शिविर में मकान के पट्टे, मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किये, मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि करवाई। इस शिविर में पंचायत समिति प्रधान ने ग्रामीणों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। तलावड़ा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय व सार्वजनिक रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत की।

 

 

The happiness seen on the faces of the villagers after getting the lease and other certificates

 

इस पर एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच और रिकॉर्ड देखने के बाद तत्काल जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों पर अपने आवास के पट्टे, पैंशन स्वीकृति एवं अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

 

 

 

शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपे गये। शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया।

 

 

 

इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया।

 

 

 

फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !