बामनवास उपखंड मुख्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष बामनवास ने रास्ते में मिले मोबाईल को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। मनीष ने बताया कि खेतों से घर आते समय रास्ते में वीवो कम्पनी का एक महंगा मोबाईल मिला। इस पर मनीष ने सोशल मीडिया पर वाट्सएप ग्रुप पर मोबाईल मिलने तथा सम्पर्क करने की सूचना दी।

जिस पर मनोज कुमार मीना पशु चिकित्सा कम्पाउन्डर मंडावरी ने फोन कर मोबाईल फोन खोने की बात बताई। मनीष ने बामनवास बस स्टैंड पर इंडियन गैस एजेंसी पर मनोज को पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना के सामने मोबाईल लौटा दिया। इस पर मनोज ने समस्त बामनवास गांव कि जनता का और हम लोगों का धन्यवाद व आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया