Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आयोजित कला कौशल प्रशिक्षण शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं द्वारा पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (गाइड) अरुणा शर्मा ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा पुराना शहर स्थित राउमावि (आदर्श परिसर) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति का संतुलन बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, वनों की कटाई से पड़ने वाले दुष्प्रभाव, वन्यजीवों का संरक्षण इत्यादि पर्यावरण चेतना संबंधी पोस्टर निर्माण किए गए, जिसमें प्रशिक्षणार्थी सभी बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 

The message of environmental protection was given by making a poster in sawai madhopur

 

इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) भरत लाल प्रजापत द्वारा सभी सहभागियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए आह्वान किया, क्योंकि मानव जीवन प्रकृति का ही हिस्सा है और जीवन बचाने के लिए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना आवश्यक है। इस अवसर पर संस्था के जिला कोषाध्यक्ष रघुवर दयाल मथुरिया, प्रधानाचार्य सुनीता बसवाल, महेश कुमार जेलिया, चंद्रकला गुप्ता, जितेंद्र कुमार साहू, शाजरा बानो, नाजरा, पूजा मुलानी, विनीता आदि स्काउट और गाइड शिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !