Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोटा अनाज का सेहत पर फायदे का दिया संदेश

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर द्वारा अवेयरनेस प्रोग्राम मिशन लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के अंतर्गत मोटा अनाज का खाने में ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का संदेश देने के लिए (पोषण पखवाड़ा) के अवसर पर (मोटा अनाज-हेल्थी फूड) विषय पर आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों के सहयोग से 31 मार्च से 02 अप्रैल तक नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

The message of the health benefits of coarse grains was given through a street play in sawai madhopur

 

इस कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिलचीपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुतलपुरा जाटान, जीवन ज्योति अकादमी  हाउसिंग बोर्ड, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुरा एवं सैनी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसिंहपुरा सवाई माधोपुर के कक्षा 5वीं से 9वीं में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं ने दिए गए विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता के बीच मोटा अनाज का सेहत पर फायदे का सन्देश दिया तथा इसके उपयोग का सही तरीका बताया।

 

कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा एवं सुस्मिता नामाता द्वारा विभिन्न प्रकार के मोटा अनाज तथा उनके उपयोग, उत्पादन एवं पर्यावरण को बचने में मोटा अनाज का योगदान आदि पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों कोे आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जाने की घोषणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !