Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति समीक्षा की

प्रभारी सचिव के निरीक्षण में हाउसिंग बोर्ड स्कूल में अव्यवस्थायें मिलने पर 3 अध्यापक निलम्बित, सवाईमाधोपुर वीडीओ, जीनापुर वीडीओ, प्रधानाचार्या को नोटिस देने के निर्देश

 

जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को अपरान्ह सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने 3 साल की उपलब्धियों और कोरोना प्रबंधन पर प्रसन्नता जताते हुये कहा कि अगले 2 साल में इससे भी दोगुने जोश और मेहनत से जनसेवा करनी है क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुशासन, जन समस्या निवारण और सामाजिक सुरक्षा मापदण्ड काफी ऊंचे हैं और उन्हीं के हिसाब से हमें प्रत्येक व्यक्ति को समय पर योजना का लाभ देना है, विकास प्रोजेक्टों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करवाने है ताकि उनकी लागत न बढे तथा आमजन को समय पर सार्वजनिक सुविधा, आधारभूत ढॉंचा उपलब्ध हो।

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने विभागवार, योजनावार और ब्लॉकवार योजनाओं की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे फॉलो अप शिविरों को मुख्य शिविरों से भी अधिक गम्भीरता से लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का काम इन शिविरों में समय पर नहीं हुआ और वह इसकी शिकायत लेकर उच्च स्तर पर पहुंच हो गया तो बहुत कड़ी कार्रवाई होगी क्योंकि जन समस्या निवारण राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे जारी करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 18 और 19 दिसम्बर को तथा उनके स्वयं के द्वारा सोमवार को किये गये विभिन्न शिलान्यास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी फील्ड में जाकर सरकारी सुविधाओं चिकित्सा, सड़क, शिक्षा, आंगनवाडी, पेयजल, विद्युत सम्बंधी निरीक्षण-जांच करे, आमजन से फीडबैक लें, अपने अधीनस्थ कार्मिकों को अलर्ट रखे। प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने अमृत मिशन के अन्तर्गत सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी में चल रहे सीवरेज, पेयजल, सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रगतिरत कार्यों में गुणवत्ता चैक करने तथा सब स्टैंडर्ड कार्य मिलने पर नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिये। गारंटी अवधि की खराब हो गई सड़कों का सम्बंधित ठेकेदार से जल्द से जल्द मरम्मत/नवनिर्माण करवाने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने गत मानसून में क्षतिग्रस्त सड़कों और इनकी मरम्मत/नये सिरे से निर्माण के सम्बंध में समीक्षा की तथा बताया कि 13 करोड रुपए लागत के 39 सड़क, पुल अन्य निर्माण ढॉंचों के सम्बंध में प्रस्ताव के संबंध में निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, रसद विभाग की प्रगति की समीक्षा की। बैठक मेंचिकित्सा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक लाभार्थी को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने एक माह में सभी कार्यालयों में व्यवस्थाएं ओर बेहतर करने तथा पूरी मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

The minister in charge and the secretary in charge reviewed the progress of the schemes by taking a meeting of district level officers

 

 

3 सस्पेंड, कई को मिली चार्जशीट, नोटिस-

 

जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोमवार को उनके द्वारा हाउसिंग बोर्ड के राजकीय बालिका उप्रावि, राबाउमावि मानटाउन, जिला अस्पताल और जीनापुर में किये निरीक्षण की रिपोर्ट प्रभारी मंत्री को प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान राबाउमा विद्यालय मानटाउन की लैब में धूल जमी मिली, चारों ओर गन्दगी का आलम था। प्रयोगशाला  का प्रयोग नहीं किए जाने पर दो लेब असिस्टेंट कमलेश एवं विनोद को 17 सीसीए की चार्जसीट एवं लक्षिता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

 

 

इसी विद्यालय के विशाल चौधरी एवं सीमा मीना व्याख्याता तथा प्रधानाचार्या रेणु भास्कर को नोटिस देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसी प्रकार राबाउप्रावि आवासन मंडल में निरीक्षण के दौरान 4 में से 3 शिक्षक गैर हाजिर थे। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह सहन नहीं होगा। पर्याप्त सुविधाओं के बावजूद बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड करने वालों पर कठोर कार्रवाई करेंगे। उनके निर्देश पर देर रात को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक ने शिक्षक सुनीता मीना, रामकिशन मीना और ममता जैन को निलंबित कर इनको खण्डार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिये।

 

 

 

इसी प्रकार जीनापुर राजीव गांधी सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बंद मिलने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं सवाई माधोपुर विकास अधिकारी रामावतार मीना को राजीव गांधी जल संचय एवं मनरेगा में अधूरे कार्य होने तथा न्यून प्रगति पर नोटिस देने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव ने बैठक में कहा कि जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर में 72 चिकित्सक हैं तो शाम के समय ओपीडी संचालित करने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ को निशुल्क दवा योजना के बाद भी बाहर की दवा एवं जांच लिखने को गंभीरता से लेते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में निशुल्क जांच को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक करवाने की व्यवस्था मंगलवार से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोविड-19 टीकाकरण, इन्वेस्ट सवाईमाधोपुर, रीको द्वारा विकसित किये जा रहे विभिन्न औद्योगिक पार्क, मेडिकल कॉलेज, जल जीवन मिशन, मिनी फूड पार्क, मनरेगा के सम्बंध में अपडेट प्रस्तुत कर कहा कि मिशन भावना से कार्य कर प्रत्येक योजना के प्रत्येक पात्र को लाभान्वित किया जाये, एक भी पात्र योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे, यह सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मिशन एवं सेवा भाव से कार्य करते हुए आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रमुख सुदामा मीना, एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !