सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर, सिविल लाइन, अम्बेडकर सर्किल, शर्मा चौराहा, टोंक बस स्टैण्ड, बस स्टैण्ड रोड, सब्जी मंण्डी, रेलवे स्टेशन, दिया कुमारी मॉल, पुरानी ट्रक यूनियन, चेतक पार्क, इन्द्रा कॉलोनी एवं बजरिया मानटाउन क्षेत्र में फॉगिंग कराई गई।
नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र कुमार जिंदल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा तैयार फॉगिंग शेड्यूल के अनुसार आगामी 24 नवम्बर तक सभी वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग की जाएगी, जिससे मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके एवं नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर परिषद आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें तथा स्वच्छता में सहयोग करें, जिससे मौसमी बीमारियों की रोकथाम सामूहिक रूप से सुनिश्चित की जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
