पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2021 के अंतर्गत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) राजेंद्र किशन ने बताया कि चुनाव कार्य अति आवश्यक प्रकृति का है। इसके समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति अति आवश्यक है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी अधिकारी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2021 की प्रक्रिया पूर्ण होने तक उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे। साथ ही अपने अधीनस्थ किसी अधिकारी या कार्मिक का बिना अनुमति अवकाश स्वीकृत नहीं करें तथा मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान नहीं की जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया