Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जमीनी विवाद में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई मौत

जिले के चौथ का बरवाड़ा में पुलिस की पिटाई से एकड़ा गांव निवासी अधेड़ रामभजन मीणा की मौत होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों के अनुसार रामभजन व उसके भाई के बीच विगत दो दिनों से जमीन के विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच इन दो दिनों में दो तीन बार मारपीट भी हो गई थी। इस दौरान महिलाओं ने भी आपस में जमकर पत्थरबाजी की। दोनों भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर मृतक के भाई द्वारा चौथ का बरवाड़ा थाने में शिकायत की गई। शिकायत पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस एकड़ा गांव पहुंची और रामभजन को उठा लाई। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर से ही रामभजन को मारपीट करते हुए थाने ले गए थे और थाने में जाकर भी पुलिसकर्मियों द्वारा रामभजन के साथ मारपीट की गई। जमीनी विवाद को लेकर रामभजन के भाई व पुलिसकर्मियों द्वारा रामभजन के साथ कि गई मारपीट के कारण रामभजन बुरी तरह से घायल हो गया। रामभजन के घायल होने पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने रामभजन को चौथ का बरवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिसकर्मी रामभजन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां भी चिकित्सकों ने रामभजन की हालत नाजुक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।

The person's health deteriorated in police custody died on the way during Jaipur refer Sawai Madhopur Rajasthan

जयपुर ले जाते वक्त रामभजन की रास्ते मे ही मौत हो गई। घटना से पुलिस थाने में एक और जहां हवाइयां उड़ी हुई है, तो पुलिस के आला अधिकारी आनन-फानन में चौथ का बरवाड़ा थाने पर पहुंचे। जहां पर अंदर ही अंदर मामले को दबाए जाने की भी कोशिशें की जा रही है। इस मामले में भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बरवाड़ा थाना पुलिस पर पुलिस कस्टडी में राम भजन मीणा की मौत के आरोप लगाए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश मंत्री गोठवाल ने पूरे थाने को निलंबित किए जाने की मांग करते हुए 24 घंटे में मांगे पूरी नहीं करने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !