Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मनरेगा योजना से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनने लगे उद्यान (पार्क)

 

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में कई प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों को सुन्दर बनाने की मुहिम में अब महात्मा गांधी नरेगा व अन्य योजनाओं से कन्वर्जेन्स कर वहां उद्यान (पार्क) विकसित करवाये जाने के उद्देश्य से जिला परिषद द्वारा 3.32 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है जिससे जिले में कुल 26 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से पंचायत समिति क्षेत्र सवाई माधोपुर में 5 कार्य, खण्डार में 6 कार्य, गंगापुर सिटी में 7 कार्य, चौथ का बरवाड़ा में 4 कार्य एवं बौंली में 4 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

 

The picture of rural areas is changing with MNREGA scheme in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के इन उद्यानो में घास लगाये जाने के साथ-साथ इन्टरलॉकिंग वॉकिंग ट्रेक निर्माण, बाउण्ड्रीवाल, पौधारोपण एवं ग्रामीणो को बैठने हेतु बैंच एवं बच्चों के खेलने व झूलने के लिए झूले इत्यादि के भी कार्य करवाए जाएंगे जिससे ये पार्क खूबसूरत तो दिखेंगे ही साथ ही आमजन के लिए बहुउपयोगी एवं लाभदायक होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायत समितियों के सभी विकास अधिकारियों को इन कार्यों को अप्रैल माह तक पूर्ण करवाने के निर्देश भी जारी किए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !