सवाई माधोपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार रात क्वार्टर के टैंक की पट्टियां टूटने का मामला सामने आया है। यहां कांस्टेबल क्वार्टर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहा था तभी अचानक टैंक की पट्टियां टूट गई। जिसमें स्कूटी सवार कांस्टेबल और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कांस्टेबल लखन और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए है। कांस्टेबल के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई है।

अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल लखन और उनकी पत्नी
वहीं उनकी पत्नी के सिर में गहरी चोट आई है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कांस्टेबल और उनकी पत्नी बालाजी के दर्शन करने गए हुए थे। दर्शन करने के बाद वह अपने घर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर पर पहुंचे। यहां वह घर के बाहर अपनी स्कूटी पार्क कर रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया