विकास अधिकारी सवाई माधोपुर समय सिंह मीणा ने अवगत कराया कि पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत छारोदा के सरपंच घनश्याम मीना की 6 दिसम्बर, 2023 को मृत्यु हो गई है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने 6 दिसम्बर, 2023 को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत छारोदा के सरपंच घनश्याम मीना की मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 39 (1)ड तथा राजस्थान पंचायतीराज नियम 1996 के नियम 26 एवं पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरपंच ग्राम पंचायत छारोदा पंचायत समिति सवाई माधोपुर का पद तत्काल प्रभाव से रिक्त घोषित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया