Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविरों में मौके पर हुआ लोगों की समस्याओं का समाधान

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज सोमवार को सवाई माधोपुर की एंडा, बौंली की दतूली, मलारना डूंगर की फलसावटा, वजीरपुर की मीना बडौदा, बामनवास की नारोली चौड ग्राम पंचायत में शिविरों का आयेाजन हुआ। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 48 से 54 के लिए राजकीय बालिका विद्यालय कुतलपुरा जाटान में तथा नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 23 से 26 के लिए शिविर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुए।

 

 

 

 

जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया। शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए।

 

 

 

 

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई।

 

 

The problems of the people were resolved on the spot in the campaign camps with the administration village

 

अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई।

 

 

 

बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पडे हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

 

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेजः-

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है।

 

 

स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !