Thursday , 22 October 2026
Breaking News

सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : जसकौर

क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन (वार्तालाप) का हुआ आयोजन

 

सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और विकास के एजेंडे को मजबूत करने के लिए मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बात दौसा सांसद जसकौर मीना ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय जयपुर की ओर से सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर 9 जून शुक्रवार को आयोजित मीडिया कार्यशाला में कही। सांसद जसकौर मीना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। साथ ही केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय संचार ब्यूरों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी सांसद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यशाला के दौरान सांसद जसकौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों सहित विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

 

 

उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र की 72 से अधिक योजनाएं चल रही है। आवश्कता इस बात की है कि इन जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी जमीनी स्तर पर पहुंचे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने जिले में स्वच्छ भारत, नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 12 हजार 388 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 9 हजार मकान पूरे कर लिए गए हैं। वहीं शेष बचे 3 हजार मकान आने वाले तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के स्वच्छ भारत अभियान के बाद काफी परिवर्तन आया है। सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी 135 गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन की शुरूआत हुई है।

 

 

पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में समन्वय और सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने केन्द्र सरकार की 9 वर्ष पूरे होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसी बजट वर्ष 2013-14 की तुलना में वर्ष 2022-23 में कृषि बजट में 5.7 गुना की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही करीब 23 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड देशभर में जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में उर्वरक सब्सिडी में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही वर्ष 2021-26 के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए 93 हजार 068 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है।

 

 

The role of media is important in effectively reaching the government schemes to the common people- Jaskaur meena

 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। 48.27 करोड़ जन-धन खाते खोले गए हैं। 29.75 करोड़ लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सम्मिलित हुए हैं। वहीं 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बने है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं और 9.6 करोड़ उज्ज्वला योजना एलपीजी कनेक्षन के लाभार्थी है। अपर महा निदेशक ने केन्द्र सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष पीआईबी फैक्टचेक की भी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक सेडूराम यादव ने कहा कि रणथम्भौर बाघ अभ्यारण्य देश का सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाला अभ्यारण्य है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में 46 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक बाघ घनत्व वाला अभ्यारण्य है। यहां प्रत्येक 100 किलोमीटर पर 10 बाघ है। इसके साथ ही उन्होंने पालीघाट राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसे और विकसित किया जा रहा है ताकि पर्यटक वहां और अधिक संख्या में जा सकें। संयुक्त निदेशक कृषि विभाग रामराज मीना ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। उन्होंने कहा कि तारबंदी योजना के अन्तर्गत किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्कता इस बात की है कि किसान खाद्य प्रसंस्करण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने आयुष्मान भारत योजनाओं के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार इस योजना के लाभ के बारे में आमजन को जागरूक करें।

 

जीएसटी डाॅ. पुलभान सिंह ने बताया कि जीएसटी और एक राष्ट्र एक टैक्स पूरे देश में समान रूप से लागू किया जा रहा है। जिससे हुई आमदनी को देश के लिए विकास के लिए चलाई जा रही राजस्व योजनाओं में खर्च किया जा रहा है। सीडीपीओ प्रियंका शर्मा ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के उप निदेशक धर्मेश भारती ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। साथ ही पत्रकार कल्याण कोष की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय संचार ब्यूरों के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीना ने कार्यक्रम का संचालन किया और आयोजक सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !