जयपुर में एक दुकान सेल्समैन के युवती से अभ्रदता का मामला सामने आया है। यवती बच्चों के कपड़े खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। लेकिन युवती को कपड़े पसंद नहीं आने पर दुकान सेल्समैन ने अपशब्द कहकर उसका हाथ मरोड़ दिया। यहां तक की सेल्समैन युवती मारने के लिए डंडा तक उठा लिया। इसके बाद पीड़िता ने नाहरगढ़ थाने में आरोपी दुकान सेल्समैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार सिंधी कैम्प निवासी युवती गत 25 मार्च की शाम करीब 4 बजे वह कपड़े खरीदने के लिए चांदपोल बाजार गई हुई थी। मार्केट में राजा मंसूरी नाम की रेडिमेड कपड़ा दुकान पर खरीदारी करने पहुंची। युवती ने सेल्समैन को बच्चों के कपड़े दिखाने को कहा। सेल्समैन ने उसे कपड़े दिखा दिए। लेकिन पीड़िता को कपड़े पसंद नहीं आने पर वह दुकान जाने लगी।

ऐसे में कपड़े पसंद नहीं आने पर सेल्समैन युवती से बदसलूकी की। सेल्समैन ने कहा कि आप घर पर फालतू हो क्या? उसे इस तरीके से बोलने के बारे में पूछा तो गंदी-गंदी गालियां तक देने लगा। वहीं युवती का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। और मारने के लिए डंडा तक उठा लाया। पीड़िता ने सेल्समैन की बदसलूकी की शिकायत के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया। दुकान पर मौजूद मालिक सहित एक अन्य आदमी ने आरोपी सेल्समैन को वहां से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां के साथ नाहरगढ़ थाने जाकर आरोपी दुकान सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया