Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाटोदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।  प्रधानाचार्य रूकमकेश मीणा के द्वारा सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता मोहम्मद यूनुस खान ने साइबर सुरक्षा के ऊपर प्रकाश डाला और वर्तमान काल में साइबर सुरक्षा की जानकारी कितनी महत्वपूर्ण है, साइबर सुरक्षा के लाभ और हानियों के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। व्याख्याता शिवकुमार ने साइबर सुरक्षा पर पासवर्ड निर्माण, ओटीपी शेयर, सोशल मीडिया उपयोग, दुरुपयोग, फिशिंग अटैक आदि के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारियां दी।
One day camp organized under National Service Scheme in batoda
शिवराज गुर्जर के द्वारा एनएसएस के महत्व के बारे में प्रकाश डालकर साइबर सुरक्षा के ऊपर बताया कि आज के समय में इंटरनेट का उपयोग आवश्यकता बन चुका है लेकिन इस उपयोग के साथ-साथ हम खतरे को भी निमंत्रण दे रहे हैं। इसलिए किसी भी अनावश्यक लिंक पर टच नहीं करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां शेयर नहीं करें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सोशल मीडिया पर भी दूरी बनाए रखें इंटरनेट के सदुपयोग करें और लोगों को भी जागरूक बनाएं। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सुनयना शर्मा और रमेश मीना के द्वारा विचार प्रकट किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !