सवाई माधोपुर:- झूलेलाल मंदिर हाउसिंग बोर्ड में चल रहे नो दिवसीय नवरात्रा महोत्सव में नवमी के उपलक्ष में सोमवार 23 अक्टूबर को द सिंधु होजमालो गरबा नाइट का आयोजन किया गया।

विकास लखवानी अध्यक्ष सिंधी नवयुवक मण्डल हाउसिंग बोर्ड ने बताया कि झूलेलाल मंदिर के सामने स्थित पार्क में बहुत ही सुंदर आकर्षक डेकोरेशन के साथ रात्रि 7:30 बजे से 10 बजे तक गरबा नाइट आयोजित किया गया। सर्वप्रथम युवतियों के द्वारा माता रानी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
गरबा नाइट में सिंधी समाज की तीनों पंचायतो के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि व सदस्य मौजूद रहे। महिलाओं ने खूब डांडिया खनकाए व पुरुषों ने भी गरबा नाइट का पूरा आनंद लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया