सवाई माधोपुर: बौंली क्षेत्र की मित्रपुरा तहसील कस्बे के समीपवर्ती ग्राम कुटका गाँव का निवासी विजेंद्र गुर्जर का देश की सरहद पर ड्यूटी से पहली बार अपने पैतृक गांव कुटका में आने पर शुक्रवार को मित्रपुरा तहसील मुख्यालय पर बस स्टैंड पर सैकड़ों लोगों ने फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विजेंद्र गुर्जर का देश की सेवा करने के मार्ग पर चलने से अब गांव में अन्य युवाओं में भी देश की सेवा करने की भावना देखने को मिली।
विजेंद्र गुर्जर के पिता रामकल्याण गुर्जर एक साधारण किसान परिवार से आते है। वहीं विजेंद्र ने अपनी इस सफलता में अपने दादा गोपाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर एवं माता संतरा देवी एवं पिता रामकल्याण गुर्जर एवं ईश्वर को दिया है। स्वागत के दौरान सियाराम गुर्जर, प्रह्लाद माहेश्वरी, पवन, श्योजी माली, महेंद्र गुर्जर, रूपसिंह गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
