करौली के मनोज गुर्जर ने लगभग 25 हजार रुपए की कीमत का मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे महेश कुमावत निवासी इनकम टैक्स ऑफिस के पास सवाई माधोपुर का मोबाइल कॉलेज रोड़ पर हाउसिंग बोर्ड जाते समय गिर गया।

लेकिन जब महेश कुमावत ने हाउसिंग बोर्ड जाकर मोबाइल देखा तो जेब में मोबाइल नहीं था। तब उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन के.एल बड़ौदिया के मोबाइल से फोन किया तो शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह के छात्र करौली निवासी मनोज गुर्जर ने फोन रिसीव किया। मनोज गुर्जर ने उन्हें कॉलेज गेट पर बुलाया। इसके बाद मनोज ने फोन लौटकर ईमानदारी का परिचय दिया। इसके लिए महेश ने मनोज का आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया