सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव कार्यक्रम “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साँचोली के लिए विद्यालय की शिक्षिका विमलेश चावला द्वारा ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से दान की गई 21 हजार रुपए की राशि का चेक प्रधानाचार्य लल्लू लाल मीणा द्वारा एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को सुपुर्द किया।
यह राशि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत विद्यालय के आधारभूत ढांचे के विकास हेतु जमा करवाई गई है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि विद्यालय से प्राप्त 21 हजार रुपए की राशि में राज्य सरकार द्वारा योजनामद के रूप में 60 प्रतिशत राज्य सरकार से अंशदान के तहत 31 हजार 5 सौ रुपए अतिरिक्त प्राप्त होंगे।
इस प्रकार कुल 52 हजार 5 सौ रुपए की राशि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में फर्नीचर सहित अन्य भौतिक विकास कार्यों में उपयोग ली जाएगी। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
