घर में चोरी करने आए चोर को रंगे हाथों पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

मकान में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर को, रामजीलाल नामक व्यक्ति के मकान में आज तड़के चोरी की नीयत से घुसा चोर, घर में किराए से रह रहे युवक ने धर दबोचा चोर को, इस दौरान चोर ने किराएदार पर हमला करने का भी किया प्रयास, लेकिन लोगों ने चोर को पकड़कर बांधा पेड़ से, सूचना मिलने पर उदई मोड़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने चोर के कब्जे से आधा दर्जन मोबाइल फोन, आभूषण और एक बाइक की बरामद, उदई मोड़ थाना पुलिस जुटी चोर से पूछताछ करने में, गंगापुर सिटी शिवपुरी कॉलोनी स्थित प्रजापत मोहल्ले की है घटना।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया