Friday , 23 October 2026
Breaking News

मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, स्वतंत्रता, सजगता एवं सतर्कता के साथ कराएंगे सम्पन्न

सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलों की चारों विधानसभाओं में हुए चुनावों की मतगणना की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उपरांत 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे मतगणना स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में मतों की गणना होगी।

 

मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, स्वतंत्रता, सजगता एवं सतर्कता के साथ सम्पन्न कराने के लिए चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए है। जहां संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में डाक मतपत्र, होम वोटिंग सहित ईवीएम में डले मतों की गणना उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना प्रथम बार सहायक रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में होगी। जिसमें निरस्त एवं सही पाए जाने वाले मतों को पात्रों में अलग-अलग किया जाएगा। निरस्त मत पत्रों की जांच उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अंतिम बार की जाएगी। उसका निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। इसके साथ-साथ होम वोटिंग, सर्विस वोट सहित ईवीएम के मतों की गणना भी गणकों द्वारा की जाएगी।

 

The vote counting work will be completed with complete impartiality, independence, alertness and vigilance in sawai madhopur

 

मतगणना स्थल की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस द्वारा माकूल प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्शन ट्रेंड्स टीवी पर चुनावों के लाईव ट्रेंड्स एवं परिणाम दर्शाये जाएंगे। जैसे ही प्रत्येक राउण्ड का डाटा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अधिकृत रूप से जारी किया जाएगा, वैसे ही इसका प्रदर्शन इलेक्शन ट्रेंड्स टीवी पर होगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नया एनकोर नामक गणना सोफ्टवेयर विकसित किया है।

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https://ceorajasthan.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, तहसीलदार निर्वाचन चन्द्रशेखर, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !