जिले की बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने रेप एवं पॉक्सो एक्ट के दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत राजवीर सिंह चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी गजानन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी राजकुमार बैरवा पुत्र रामचरण बैरवा निवासी चोरका कलां थाना सपोटरा जिला करौली हाल निवासी माधोकी थाना बहरावण्डा कलां को बालेर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित बालिका के भाई ने आरोपी के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म कर फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने तथा घर वालो को जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुनील कुमार हैड कांस्टेबल, चन्द्रमोहन कांस्टेबल तथा अमीलाल कांस्टेबल आदि शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया