Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने आदेश जारी कर दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखों के विक्रय एवं उपयोग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। दीपावली के त्योंहार के अवसर पर प्रदेश भर में आतिशबाजी व पटाखे चलाये जाते है जिससे न केवल वायु प्रदूषण होता है बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण भी अत्यधिक बढ़ जाता है। पटाखों एवं आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण के संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में पारित निर्णय के अनुसार रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है।

 

वहीं पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा ध्वनि उत्सर्जित करने वाले पटाखे शांति परिक्षेत्र या रात्रि समय में नहीं चलाए जाने का प्रावधान किया गया है तथा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत विरचित ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण उपायों एवं ध्वनि के परिप्रेक्ष्य में परिवेशी वायु गुणवता की पालना कराने के लिए प्राधिकारी घोषित किया गया है।

 

There will be a ban on the use of firecrackers from 10 pm to 6 am in sawai madhopur

 

समसंख्यक राज्यादेश 25 फरवरी 2009 से ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य प्राधिकारियों को भी प्राधिकारी घोषित किया गया है। प्रतिबंधों के बावजूद दीपावली के आस-पास रात्रि काल में पटाखे चलाने एवं आतिशबाजी के फलस्वरूप ध्वनि एवं वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि की शिकायतें सामने आती है।

 

इस दीपावली पर ऐसी स्थिति नहीं बने यह सुनिश्चित किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने दीपावली पर पटाखों के प्रयोग एवं वायु व ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण तथा वैधानिक प्रावधानों की पालना सुनिश्चित किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं उपखण्ड अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !