विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान 25 नवम्बर को हुए मतदान के मतों की गणना 3 दिसम्बर 2023 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर, सवाई माधोपुर में होगी।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम विधानसभा आम चुनाव 2023 के अनुसार शांति एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सवाई माधोपुर में चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया