Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर आज से 2 घंटे होगी बिजली कटौती

प्रदेश में बिजली की कमी का असर सवाई माधोपुर पर भी आ पड़ा है। अब सवाई माधोपुर शहर में रोजाना 2 घंटे बिजली कटौती होगी। वहीं कस्बों में 3 और गांवों में 6 घंटे बिजली कटौती के आदेश हो जारी गए हैं। विद्युत वितरण निगम सवाई माधोपुर के आदेश अनुसार जिला मुख्यालय पर सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक नगर परिषद कस्बे और ऐसे गांव जिनकी आबादी 5 हजार से ज्यादा है। वहां पर सुबह 6 बजे से 10 तक विद्युत कटौती होगी। यह आदेश आज सुबह से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। बता दे कल बुधवार को ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया था।

There will be power cut at district headquarters sawai madhopur for 2 hours from today

 

इसके तहत जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभागीय हेडक्वार्टर पर सुबह 7 से 8, कोटा, बीकानेर और उदयपुर संभागीय हेडक्वार्टर पर सुबह 8 से 9 बिजली कटौती की जाएगी। वहीं जिला मुख्यालयों पर सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक बिजली कटौती होगी। नगरपालिका और 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 50% क्षमता से बिजली कटौती की जाएगी। कृषि कनेक्शनों में 6 घंटे की बजाय 5 घंटे विद्युत आपूर्ति होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !