Thursday , 22 October 2026
Breaking News

स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहा इस वर्ष का त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला

रणथम्भौर दुर्ग में भरने वाले तीन दिवसीय गणेश मेले का समापन बुधवार को हुआ। मेला मजिस्ट्रेट व उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में इस बार लगभग 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्र गणेश जी के दरबार में आगमन कर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला पूर्ण रूप से स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहा। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद एवं पंचायत समिति को स्वच्छता पर ध्यान रखने के विशेष निर्देश जारी किए गए थे, जिसका मेले के दौरान सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले। स्थानीय लोग हो, चाहे यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु सभी ने इस बार मेले में रहने वाली सफाई व्यवस्था के लिए प्रशासन की जमकर सराहना की। जिला प्रशासन द्वारा एक रणनीति के तहत कार्य करते हुए इस मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के पूर्ण प्रयास किए गए। इसका परिणाम यह रहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलने वाले निःशुल्क भंडारे पर खाने पीने के बाद फैलाई गई गंदगी सड़क पर नजर नहीं आई। नगर परिषद आयुक्त होती लाल मीना पूरे मेले में सफाई कार्य को लेकर लगातार निरीक्षण में लगे रहे और मेला व्यवस्था में लगी नगर परिषद टीम को निर्देशित करते रहे।

 

स्वच्छ गणेश मेले में निःशुल्क भंडारों पर विशेष जोर:- गणेश मेले में श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए निःशुल्क भंडारों पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस रहा। निःशुल्क भंडारा लगाने वाले संचालकों की कलेक्टर द्वारा कई बार बैठके लेकर निर्देशित किया गया, साथ ही प्रशासन द्वारा स्वीकृति लेने के बाद ही लगभग 70 भंडारे गणेश मेले में संचालित किए गए।

 

मेले में नगर परिषद का अहम रोल, सफाई में झौंकी पूरी ताकत:- इस बार गणेश मेले को ऐतिहासिक और अद्भुत बनाने के लिए यहां की नगर परिषद का अहम रोल देखने को मिला। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर आयुक्त होती लाल मीना ने एक रणनीति तैयार कर सफाई कर्मियों को मेले में तैनात किया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के लगभग 90 अधिकारी-कर्मचारी, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मेले के दौरान सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। सफाई कर्मियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो टिपर में कचरा भरकर निस्तारण करने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

 

This year's Trinetra Ganesh Lakhi Fair was clean, safe and organized

 

ये रहे स्वच्छ गणेश मेले में खास नवाचार:- गणेश मेला शुरू होने से पूर्व मेला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि निःशुल्क भण्डारों पर डिस्पोजल, प्लास्टिक व पॉलिथीन युक्त सामानों के उपयोग पर पूर्णतया रोक लगाई गई, जिससे सड़क पर कचरा नहीं फैला। भंडारे सड़क से दूर हटकर लगाए गए, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा बनी रही। नगर परिषद द्वारा 80 ट्विन डस्टबिन पूरे रास्ते में रखवाएं गए एवं प्रत्येक भंडारे पर भी तीन डस्टबिन रखने के लिए निर्देशित किया गया। मेले में सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के लगभग 70 सफाई कर्मचारियों के अलावा प्रत्येक भंडारे पर पांच वॉलिंटियर सफाई के लिए तैनात रहे।

 

जिला कलेक्टर ने सफाईकर्मियों के कार्य को सराहा:- जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने गणेश मेले के दौरान ऐतिहासिक सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मियों के कार्य को सराहा और धन्यवाद दिया। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा सम्पूर्ण मेले को 10 सेक्टर्स में बांटा गया जिसमें पुलिस, आरएसी तथा पुलिस मित्रों ने भरपूर सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त एनसीसी तथा स्काउट द्वारा भी मेले की व्यवस्थाओं में चार-चांद लगा दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !