Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चोरी के मोबाइल बेचने व खरीदने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना  पुलिस ने सवाई माधोपुर के एक दुकानदार को चोरी के मोबाइल खरीदकर उन्हें फर्जी बिल के साथ बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही सस्ते दामों में इन फोन को खरीदने वाले दो आरोपी भी पकड़े हैं। आरोपी दुकानदार की सवाई माधोपुर में एक प्रतिष्ठित मोबाइल की शॉप है।

 

दुकानदार चोरी के मोबाइल खरीदकर उनका ऊपर का कवर हटाते हुए फर्जी बिल बनाता था और फिर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस के अनुसार बरवाड़ा में पावडेरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इसमें पीड़ित बनेठा निवासी कुंदन सिंह द्वारा तीन मोबाइल लूटकर ले जाने का मामला गत फरवरी 2022 में दर्ज करवाया था। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही थी।

 

Three accused arrested for selling and buying stolen mobiles in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि इन मोबाइल को सवाई माधोपुर में बरवाड़ा बस स्टैंड के पास कटले में दुकान लगाने वाले विनोद भादवा पुत्र कालीचरण निवासी कोतवाली थाना सवाई माधोपुर ने खरीद लिए। इसके बाद इस दुकानदार ने इन मोबाइल का फर्जी बिल बनाकर तथा इसे मॉडिफाइड कर दो लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया। जिन्हें आरोपी सलीम मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद और रुखसार पुत्र गफ्फार निवासी शेरपुर खिलचीपुर ने जानकारी होते हुए भी खरीदा।

 

लेकिन जैसे ही इन्होंने मोबाइल में सिम डाली तो पुलिस को सूचना मिली एवं दुकानदार विनोद भादवा सहित तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुकानदार विनोद द्वारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में इस तरह की गड़बड़ी या फर्जी बिल बनाने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा न्यायालय से पुलिस रिमांड मांग कर अन्य कार्रवाई करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !