जिले में वाहन चोरी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज रविवार को मोटरसाइकिल चोरी के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मोनू शर्मा, दिलखुश और सरदार को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बिना नंबर की तीन मोटरसाइकिल जप्त की है।

थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया की मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपी मोनू शर्मा पुत्र मुरारीलाल शर्मा निवासी टापुर, दिलखुश पुत्र कुरेलाल कुशवाह निवासी सारसोप, सरदार मीना पुत्र आशाराम मीना निवासी सारसोप को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई बिना नंबर की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिन्हें जप्त किया जाकर थाना परिसर में खड़ा करवाया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, हैड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल रामप्रसाद, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल श्योप्रकाश आदि मौजूद रहे।

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम
क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर
जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर
इसके अलावा एक कपड़े की कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े
क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।
ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283
पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया