Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीद्वार

राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में छात्रसंघ प्रत्याशियों के वैध पाये गये नामांकन पत्रों के बाद जारी अस्थायी सूची के अनुसार अध्यक्ष पर तीन उम्मीद्वार हैं।
महाविद्यालय की मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर प्रियंका बैरवा, आरती सैनी, तथा विजयलक्ष्मी मीना के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका शर्मा, रेशमा मीना, महासचिव पद पर दिया उपाध्याय, ज्योति गुर्जर, संयुक्त सचिव पद पर पूजा साहू के नामंकन पत्र वैध पाये गये।
उन्होने बताया कि 23 अगस्त को 11 से 2 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेगें। इसके पश्चात अन्तिम नामांकन सूची जारी की जाएगी। मतदान के लिए महाविद्यालय का परिचय पत्र आवश्यक है। छात्राऐं 26 अगस्त तक अपने परिचय पत्र कर सकती हैं।

Three candidates post president girls college Students Election

“प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के शिविर 24 एवं 25 को”

भारत सरकार द्वारा समस्त भू-धारक लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-केएमवाई)” नामक वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रारम्भ की गई है।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक केदार मल मीना ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन हेतु जिले की समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर 24 एवं 25 अगस्त को शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में लघु एवं सीमान्त किसान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हैं, द्वारा पंजीयन करवाया जा सकेगा। यह योजना स्वैच्छिक एवं अंशदायी है।
पंजीयन सी.एस.सी. एवं ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से किया जायेगा। पात्र कृषक योजना में पंजीयन हेतु जमाबन्दी, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड आदि दस्तावेज लेकर ई-मित्र पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। साथ ही कृषक को नोमिनी व जन्म तिथि की जानकारी भी ई-मित्र पर उपलब्ध करवानी होगी। साथ ही जो किसान पी.एम. किसान योजनान्तर्गत प्राप्त राशि में से बैंक बचत खाते को ऑटो डेबिट करवाना चाहते है, वे अपनी सहमति प्रस्तुत कर खाते को डेबिट भी करवा सकते हैं। ई-मित्र पर पंजीयन के लिए किसान से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस कार्य के लिए भुगतान भारत सरकार द्वारा ई-मित्र केन्द्रो को सीधा ही किया जायेगा।

“गणेश मेला तैयारी समीक्षा बैठक 26 को”

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेले की तैयारी समीक्षा बैठक 26 अगस्त को सुबह 11 बजे गणेश धाम शेरपुर तिराहे पर जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में होगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने संबंधित अधिकारियों को मेले के लिए की गई तैयारियों की सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !