Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एनसीसी कैडेटस का त्रिदिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र सैन्य वाहिनी कैडेट्स का त्रिदिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ. पी. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के प्रातः कालीन सत्र में कैडेटस को ध्यान, योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर का उदघाटन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. मनीषा शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। डाॅ. मनीषा शर्मा ने कैडेटस को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेटस एकता, चरित्र निर्माण व अनुशासन के माध्यम से देश भक्ति का जज्बा जगाते है। एनसीसी कैडेटस की सेवा कार्य की देश भर में सराहना होती है।

Three days military training camp of NCC cadets started

विशिष्ट अतिथि डाॅ. राजेश शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त किया सैन्य प्रशिक्षण आगे चलकर युवा पीढ़ी में त्याग, देश भक्ति के जज्बे का विकास करती है। उन्होंने कैडेटस को नियमित अभ्यास व प्रशिक्षण प्राप्ति पर जोर दिया। प्राचार्य डाॅ. बी.एस. मीना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैडेटस को सत्त रूप से आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय में श्रमदान शिविर में कैडेटस द्वारा साफ सफाई के कार्य को समाज हित में प्रशंसनीय बताया। इस अवसर पर 14 राजस्थान बटालियन के सुबेदार लक्ष्मण सिंह, कप्तान सिंह व शरद बरार ने कैडेटस को ‘बी’ प्रमाण पत्र से सम्बन्धित सैन्य प्रशिक्षण दिया।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि कैडेटस द्वारा शिविर में रक्तदान का संकल्प लिया गया व आगामी रक्तदान हेतु 101 रक्तदान संकल्प प्रपत्र भरवाये गये। शिविर में छात्र अंडर ऑफिसर गणेश प्रजापत, आकाश डागुर, हरिओम गुर्जर, उदित राज व पृथ्वीराज ने भी विचार व्यक्त किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !