कार्यालय उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) रणथम्भौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर द्वारा विश्व बाघ दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से अधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा साइकिल रैली निकालकर आमजन को बाघ संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मोहित गुप्ता एवं उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्रवण कुमार रेड्डी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से साईकिल रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से अम्बेडकर सर्किल होती हुई शर्मा होटल से टोंक बस स्टैण्ड होती हुई सिविल लाईन से हम्मीर पुलिया होते हुए रणथम्भौर सर्किल से दशहरा मैदान जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान साईकिल रैली में उप वन संरक्षक ट्यूरिज्म संदीप चौधरी, सहायक निदेशक हेमन्त सिंह, सीओ ट्रैफिक शकील अहमद, डीसीएफ अरविन्द झा, एसीएफ अरूण शर्मा, रेंजर महेश शर्मा सहित पथिक लोक सेवा समिति के सदस्य, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया