फिर जंगल से बाहर आई सुल्ताना:-
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से बाघ- बाघिनों के बाहर आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह करीब छह बजे बाघिन टी-107 यानि सुल्ताना जंगल से बाहर निकलकर रणथम्भौर रोड के समीप स्थित पार्क की सुरक्षा दीवार पर आ गई। बाघिन करीब बीस मिनट तक पार्क की सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। वहीं वनाधिकारी फिलहाल बाघिन का मूवमेंट जंगल में बता रहे हैं।
सड़क पर की कदमताल प्रत्यक्षदर्शी दिलराज सैनी ने बताया कि इसके बाद बाघिन ने रणथम्भौर रोड पर भी कदमताल की। बाघिन कदम ताल करते हुए सड़क की दुसरी ओर स्थित तलाई पर पहुंची वहां पानी पिया। इसके बाद बाघिन दीवार फांदकर वापस जंगल में चली गई।
पहले डाला था बगीचे में डेरा:-
यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाघिन सुल्ताना जंगल से निकलकर रोड व आबादी क्षेत्र में आई है। गत दिनों भी बाघिन सुल्ताना ने रामसिंहपुरा में एक अमरूदों के बगीचे में डेरा डाल लिया था। बाघिन देर रात तक बगीचे में बैठी रही थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
