Thursday , 23 April 2026
Breaking News

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें : कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के समय पर निस्तारण एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं तथा संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सक्रियता के साथ संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र, संकल्प दस्तावेज के निर्देश, मुख्यमंत्री के निर्देश, मुख्यमंत्री की जनसुनवाई, मुख्यमंत्री घोषणा एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा निर्देश दिए।

Timely disposal of cases registered on contact portal Collector Sawai Madhopur
कलेक्टर ने कहा कि कागज में परिवाद का निस्तारण कर रिलीफ देना बताया गया एवं धरातल पर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो ऐसे कार्मिकों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पैंडेन्सी शून्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवादी के स्थान पर खुद को रखते हुए परिवादों को निस्तारण किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की 172, फोरेस्ट की 132, मेडिकल एवं हेल्थ की 138, प्रारंभिक शिक्षा की 70, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, रोजगार, स्थानीय निकाय, पंचायती राज विभाग, बिजली निगम सहित अन्य विभागों की पैंडिंग प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को परिवादों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की तथा पैंडेन्सी निस्तारण की बात कही।
बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयेाजित कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को बिजली पानी, चिकित्सा समीक्षा बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से बकाया कृषि कनेक्शन, घरेलू बिजली कनेक्शन की स्थिति तथा बिजली जीएसएस के कार्य, सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्यों का रोडमेप जानते हुए समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। कृषि के बकाया कनेक्शन एवं संसाधन उपलब्धता के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन करने के निर्देश भी दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में एसओपी की पालना के लिए लगातार विद्यालय पहुंचकर संबलन प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में चार स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 329 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। प्रथम चरण में हैल्थ वर्कर्स के टीकाकरण का कार्य 31 जनवरी तक पूरा किया जाना है। जिले में टीकाकरण जनवरी माह में 19, 22, 23, 25, 27, 29, 30 एवं 31 जनवरी को होगा। बैठक में कलेक्टर ने मेडिकल काॅलेज के संबंध में सर्वे, निर्माण कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !