कोटा: आमजन आज कल अपनी सुरक्षा को लेकर बेपरवाह हो गया है। आज कल लोग हेलमेट अपने लिए नहीं पुलिस के लिए लगाते है। इसी के चलते हुए कोटा ट्रैफिक पुलिस ने अच्छी पहल है। कोटा में आमजन को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है।
जिसके तहत पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने एरोड्राम सर्किल से लेकर चंबल गार्डन तक आदर्श सड़क बनाकर वाहन चालकों से समझाइश की है। पुलिस ने उन्हें फूल और माला देकर यातायात नियमों के पालनों की जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने समझाया कि हेलमेट और सीट बेल्ट पुलिस के लिए नहीं, खुद के लिए लगाएं। एएसपी संजय शर्मा ने बताया कि यह अभियान अगले 15 दिन तक चलेगा। अभियान के पहले दिन कोशिश की है कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सके।
हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं। इस दौरान जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। ऐसे लोगों को फूल और माला देकर समझाइश की गई है। महिलाओं से कहा कि अपने पति को बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलने दें। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवकों की गाड़ियां रोकी और उन्हें घर भेजकर हेलमेट लाने को कहा है। हेलमेट लाने के बाद उनकी बाइक को छोड़ा गया है। उनके गाड़ी के नम्बर नोट किए। अभी समझाइश की जा रही है। नियमों की पालना नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
