पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी के निर्देशन में थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने मय जाप्ता के अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व कार्यवाही करते हुये अवैध बजरी से भरे एक ट्रेलर को जप्त किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध ओवरलोड बजरी से भरा हुआ बस स्टैण्ड मेडी से धारा 207 एमवी एक्ट मे जप्त कर खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु पृथक से सूचना दी गई। अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व सतत कार्यवाही जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया