Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भारी बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर: राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं रिमझिम तो कहीं पर भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए है। जोधपुर-जैसलमेर रेलवे ट्रैक को भी भारी बारिश से नुकसान हुआ है।

 

Train route affected due to heavy rain in jodhpur

 

 

जिसके चलते जोधपुर मंडल के ओसियां-तिंवरी के मध्य भारी बारिश और जल भराव के कारण कई रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द कर दी गई है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 4 ट्रेनें रद्द की गई है और दो ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है। भारी बारिश से रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्‌टी और गिट्‌टी बहने से ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

 

यह 4 ट्रेनें की गई रद्द:

रेलवे ने गाड़ी संख्या 04865 भगत की कोठी-रामदेवरा रेलसेवा रैक की कमी के कारण आज रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04826, जोधपुर – जैसलमेर,  गाड़ी संख्या 04873, जोधपुर – आशापुरा गोमट और गाड़ी संख्या 04874, आशापुरा गोमट-जोधपुर रेलसेवा रैक की कमी के कारण रद्द रहेगी।

यह 2 ट्रेनें की गई आंशिक रद्द:

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04825, जैसलमेर-जोधपुर, रेलसेवा दिनांक 4 सितंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रामदेवरा तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रामदेवरा-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04864, रामदेवरा – भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 4 सितंबर को रामदेवरा से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा ओसियां तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा ओसियां-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

माडियाई फाटक के पास का रेलवे ट्रैक प्रभावित:

मिली जानकारी के अनुसार ओसियां तिवरी के माडियाई फाटक के पास का रेलवे ट्रैक भारी बारिश में हवा में झूल गया है। इस ट्रैक के नीचे की मिट्टी और गिट्टी पानी में बहने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में सुबह साबरमती एक्सप्रेस रोकी गई और उसके बाद इस रुट से जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई। मौके पर रेलवे की टीम पहुंच कर काम शुरू कर दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !