Sunday , 8 March 2026
Breaking News

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत टीचर्स को दिया प्रशिक्षण

विद्यालय परिसर तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद शुरू

 

तंबाकू मुक्त यूथ अभियान की 60 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत जिला सहित राज्यभर के विद्यालय परिसर तम्बाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों से 4 रिसोर्स पर्सन्स प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आबूरोड़ में आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन एवं एमडी एनएचएम डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस प्रशिक्षण से जुड़े।

 

शासन सचिव नवीन जैन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को मुक्त रखकर आने वाली युवा पीढ़ी को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एनटीसीपी कार्यक्रम के निर्धारित 9 इंडिकेटर नियमानुसार शिक्षण संस्थानों में पालन कर तम्बाकू मुक्त परिसर बनाएं जाएंगे। इस 60 दिवसीय कार्ययोजना के सफल संचालन को पूर्ण करने के साथ ही राज्यभर की शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त परिसर बनाएं जाएंगे। जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके।

 

Training given to teachers under tobacco free youth campaign

 

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में डॉ. एस.एन. धौलपुरिया ने सिरोही जिले से आये प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्यों को बताया कि अपनी संस्थान को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन कर ऑनलाइन रिपोटिंग करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने के साथ युवा पीढ़ी को तम्बाकू मुक्त करने सबसे अच्छा काम शिक्षण संस्थान ही कर सकती है। इसलिए अपनी संस्थान पर तम्बाकू मुक्त करने के लिए हर सम्भव कार्य करना चाहिए।

 

पीपीटी के माध्यम से टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन की रिसोर्स पर्सन्स को विस्तार से जानकारी दी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आबूरोड़ के मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान इस पुनीत कार्य में हर संभव सहयोग करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !