जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने आज शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर विद्यालय में चल रहे मतदान दल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण प्रभारी ने साहूनगर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षण दे रहे ट्रेनर्स से वन टू वन संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान अधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2023 से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सहायक प्रशिक्षण अधिकारी दिनेश गुप्ता, राजेश शर्मा, विजय सिंह गुर्जर, रामजी लाल आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया