कोरोना महामारी से बचाव के उपायों के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम/पंचायत प्रभारी, सरपंच, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, बूथ लेवल अधिकारी आदि को नियुक्त किया हुआ है। इनके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जोन बनाकर प्रशिक्षण आयोजित हुए। उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह ने बताया कि जोन शिवाड़ में ग्राम पंचायत शिवाड़, महापुरा, टापुर, सारसोप, ईसरदा का एवं जोन रजवाना में रजवाना, बलरिया, पांवडेरा पंचायत का प्रशिक्षण हुआ।

उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में अन्य स्थानों से आने वाले प्रवासियों पर निगरानी रखने, होम क्वारंटाईन किए व्यक्ति द्वारा गाइड लाइन की पालना करवाने, कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय दल को सूचना देकर जांच करवाना, बाहर से आने वाले व्यक्ति की सूचना देना तथा क्वारंटाईन करवाने, सहित अन्य बिंदुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार, चिकित्साधिकारी भी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया