जिले में चल रहे राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बजरिया व शहर की आशाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में एनओएचपी नोडल व दन्त चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चेतराम मीना ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में मुख एवं दन्त के रोग मुॅह के कैंसर, मुह में होने वाली बीमारियों एव उनसे बचाव के उपाय बताये। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और वृदावस्था में होने वाली दातों व मसूड़ों की बीमारी एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण के दौरान ब्रश करने का सही तरीका भी बताया गया। दन्त चिकित्सक एनओएचपी डाॅ. चन्द्रमोहन मीना ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त उक्त समस्त जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी, आशा सहयोगिनी, डेन्टल असिस्टेंट अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया