Saturday , 5 September 2026
Breaking News

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाके भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ा है। बाढ़ के कारण करीब 600 ट्रेन प्रभावित हुई है। साउथ सेंट्रल रेलवे जोन ने 432 ट्रेनें रद्द की हैं। तेलंगाना सरकार का कहना है कि बाढ़ के चलते अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 9 लोगों की मौ*त हो गई है, जबकि तीन लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

Trains canceled due to floods in many areas of Telangana and Andhra Pradesh

एहतियाती उपायों की समीक्षा करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बैठक बुलाई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। बाढ़ से प्रभावित दोनों राज्यों में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की 26 टीम तैनात की गई हैं। इन राज्यों में बाढ़ को लेकर कांग्रेस विधायक राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल ने भारी बारिश और बाढ़ के हालात पर दुख जताया है।

राहुल गांधी ने लिखा है कि जिन लोगों की मौ*त हुई है, उनके परिवारों को मेरी संवेदना। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करें। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि तेलंगाना सरकार संकट से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। मैं केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं कि आपदा से प्रभावित लोगों को पुनर्वास पैकेज दिए जाएं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !